Home Featured अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विवि थाना क्षेत्र में खोले जाएंगे नए ओपी।
Featured - मुख्य - November 12, 2022

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर विवि थाना क्षेत्र में खोले जाएंगे नए ओपी।

दरभंगा: यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र स्थित नाका नंबर एक में ओपी खोलने की तैयारी चल रही है। विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सांप्रदायिक दृष्टिकोण, शराब कारोबारी पर लगाम आदि को लेकर नए ओपी निर्माण को लेकर रुप रेखा तैयार किया जा रही है। विवि थाना क्षेत्र के आजमनगर, शिवधरा, ताज विशनपुर, छठी पोखर, कादिराबाद, बेला इंडस्ट्रियल एरिया, रेलवे गुमटी, अलीनगर, एनएच आदि को ओपी क्षेत्र में रखा जाएगा। एयरपोर्ट, तारामंडल, पॉलिटेक्निक, औद्योगिक क्षेत्र के विधि-व्यवस्था को लेकर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रस्ताव भेजने कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement

एसएसपी अवकाश कुमार ने विवि थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को पत्र भेज कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस को एनएच, रेलवे गुमती, अलीनगर, शिवधारा, ताज विशनपुर पहुंचने में देर हो जाती है।

Share