Home Featured गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में फैली सनसनी। 
Featured - मुख्य - November 13, 2022

गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में फैली सनसनी। 

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थानाक्षेत्र के हावीभौआड़ गांव में एक खेत में गिरे गिद्ध के शरीर पर सेंसर लगा देख इलाके में सनसनी मच गयी। लोगों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। कोई इसे दुश्मन देश द्वारा जासूसी से जोड़ कर तो कोई इसे खुफिया विभाग के निगरानी से जोड़कर देखने लगे। 

दअरसल, रविवार को खेत मे एक गिद्ध अचानक गिर गया। उसके शरीर पर गर्दन के ऊपर एक कैमरा जैसा डिवाइस लगा था। साथ ही पांव के पास कुछ लिखा हुआ सील लगा था। इस अजूबे को देखने केलिए उक्त स्थल पर लोगों का मेला लगना शुरू हो गया।

Advertisement

इसकी सूचना मिलने पर बहेड़ा थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने वहां पहुंच कर गिद्ध को देखा और उनके ऊपर लगे यंत्र को देख उन्होंने इस बात की सूचना तत्क्षण अपने उच्चाधिकारियों को एवं वन विभाग को दे दिया। हालांकि शाम के समय वन विभाग के कर्मियों वहां पहुंच कर तत्काल गिद्ध को जाल से ढ़क दिया और अपने वरीय पदाधिकारी के आने का इंतजार करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि ये गिद्ध विगत चार दिनों से इस गांव में इधर-उधर भटक रहा था।

वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी मोहन ठाकुर अपने खेत में रविवार को तीन बजे के आसपास धान की कटनी कर रहा थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत के मेड़ पर पड़ी, जहां उन्होंने गिद्ध के शरीर के ऊपर एक यंत्र लगा देखा। इस बात की सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दिया। उसके बाद थाना की पुलिस को सूचना दी गयी। फिलहाल वहां बहेड़ा थाना पुलिस कैंप कर रही है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि गिद्ध के ऊपर कैमरानुमा यंत्र लगा हुआ है। इसकी सूचना वन विभाग तथा अपने उच्चाधिकारियों को उन्होंने दे दी है। अब जांच के बाद ही पता चलेगा कि ये क्या हैं?

Share