Home Featured करेंट लगने से अधेड़ की मौत।
Featured - मुख्य - November 13, 2022

करेंट लगने से अधेड़ की मौत।

दरभंगा: बलिगांव के 50 वर्षीय संजीत मंडल की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गई। मजदूरी करने के क्रम में वह खेत में धान की पुआल पिकअप पर लोड कर रहा था। इस बीच ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्ट की विद्युत तार ने उसे चपेट में ले लिया। जिसमे उनकी मौत मौके पर ही हो गई।

पिकअप की दोनों टायर आवाज होते ही आस पास के लोग वहां पहुंचे तब तक गोविंद मंडल के 50 वर्षीय पुत्र संजीत मंडल की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद लोगों ने सीओ एवं पुलिस को सूचित किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने दल बल के साथ घटना का जायजा लेते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।

Advertisement

संजीत की मौत की खबर सुन उसके परिवार में मातम छा गया। पत्नी मानो देवी व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगो ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता मुहैया कराने की मांग की।

Share