Home Featured रंगदारी एवं तोड़फोड़ के आरोप में दो गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 13, 2022

रंगदारी एवं तोड़फोड़ के आरोप में दो गिरफ्तार।

दरभंगा: स्थानीय थाना की पुलिस ने बीती रात योगियारा और खेसर गांव में छापेमारी कर रंगदारी मांगे जाने और तोड़फोड़ किए जाने से संबंधित दर्ज दो एफआईआर के वांछित आरोपी खेसर गांव के राम किशुन बैठा एवं इंद्र कुमार बैठा और योगियारा गांव के संतोष सिंह को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जाले थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार सभी नामजद आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में दरभंगा कोर्ट भेजा गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गौरतलब है कि उक्त दो मामले योगियारा स्थित अडाणी कंस्ट्रक्शन से संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम चिक्कारा ने दर्ज करवा रखी है।

Share