Home Featured मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा सहित लाखों की चोरी।
Featured - मुख्य - November 13, 2022

मंदिर का ताला तोड़कर प्रतिमा सहित लाखों की चोरी।

दरभंगा: सदर मखनाही दुर्गा मंदिर में शनिवार की देर रात ग्रिल का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। भगवती व भगवान गणेश के माथे का चांदी का मुकुट सहित मंदिर में स्थापित पीतल की लक्ष्मी, सरस्वती सहित कई भगवान की मूर्ति चुराकर ले गये। भीतर रखे सीसीटीवी कैमरे का एलइडी भी उठाकर ले गये। ग्रामीणों ने पांच लाख की चोरी होने की बात कही है। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

Advertisement

रविवार को सुबह ग्रामीणों की नजर ग्रिल की टूटे ताला पर पड़ी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर मब्बी प्रभारी एसआई रामकुमार सुरक्षा बल के साथ पहुंचे. जांच की खानापूरी कर वापस आ गये। ग्रामीणों का कहना है कि जब चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद है तो पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं रही है। मब्बी ओपी प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते बताया कि आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।

Share