Home Featured किसी भी राष्ट्र के भविष्य निर्माण में बच्चे का होता है बड़ा योगदान : डॉ० अनुपमा झा।
Featured - मुख्य - November 14, 2022

किसी भी राष्ट्र के भविष्य निर्माण में बच्चे का होता है बड़ा योगदान : डॉ० अनुपमा झा।

दरभंगा: रोज पब्लिक स्कूल दरभंगा में बाल दिवस मनाया गया। विद्यालय के निदेशिका डॉ अनुपमा झा, एचएम डॉ आरके सिंह, प्रमोद कुमार झा एवं राकेश मिश्रा ने पं. नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। निदेशिका डॉ अनुपमा झा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। किसी भी राष्ट्र के भविष्य निर्माण में इनका बड़ा योगदान होता है। एचएम डॉ सिंह ने पं. नेहरू के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

आधुनिक राष्ट्र के निर्माण में पं. नेहरू का बड़ा योगदान बताया। कहा कि बच्चों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बाल दिवस पर विद्यालय में पुस्तक सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। इसके तहत पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षिका सहित विद्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

Share