Home Featured जलवायु परिवर्तन के अध्ययन के लिए नेपाल से उड़ाया गया था दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध।
Featured - मुख्य - November 14, 2022

जलवायु परिवर्तन के अध्ययन के लिए नेपाल से उड़ाया गया था दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध।

दरभंगा: पिछले दो दिनों से जिले के बेनीपुर के हावी भौआड़ गांव में खेत में शरीर पर लगे सेंसर के साथ मिले गिद्ध को लेकर बना कौतूहल अब समाप्त हो गया है। इस गिद्ध की पहचान हिमालियन गिरिफौन गिद्ध के रूप में हुई है। यह दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध है। जलवायु परिवर्तन पर जानकारी हासिल करने के लिए नेपाल सरकार ने 8 नवंबर 2021 को इसे इकोटोन सैटेलाइट टैग व रिंक के साथ छोड़ा था।

Advertisement

विचरण के दौरान यह गिद्ध भुखमरी का शिकार हो गया और उड़ नहीं सकने के कारण यहां मिला। इसकी पुष्टि पटना स्थित वन विभाग के मुख्य वन प्राणी प्रतिपालक पीके गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के अध्ययन के लिए नेपाल के नवालपारासी स्थित जटायु रेस्टोरेंट के पास गिद्ध को उड़ाया गया था।

Share