Home Featured परीक्षा देने दरभंगा आई मधुबनी की छात्रा का अपहरण।
Featured - मुख्य - November 16, 2022

परीक्षा देने दरभंगा आई मधुबनी की छात्रा का अपहरण।

दरभंगा: मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र से परीक्षा देने आई एक लड़की का अपहरण होने का मामला लहेरियासराय थाना में दर्ज करवाया गया है। थानाध्यक्ष के नाम दिए आवेदन परिजन ने आरोप लगाया है कि मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के रहने वाले गोपी ठाकुर, सोनू ठाकुर, अरुण कुमार ठाकुर, मुन्नी देवी, गुड़िया ठाकुर, बबली ठाकुर, अर्जुन ठाकुर ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।

Advertisement

अपहृत लड़की के पिता ने आवेदन में लिखा है कि उनकी पुत्री अपने भाई के साथ मंगलवार को लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सीएम आर्ट कॉलेज में परीक्षा देने आए थे, जहां से इन लोगों ने शादी की नीयत अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share