
ओवरब्रिज के नजदीक मिला अज्ञात वृद्ध का शव, इलाके में सनसनी।
दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के भंडार चौक से सटे व कटहलबाड़ी ओवरब्रिज के समीप बुधवार की देर शाम एक लावारिस लाश मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंची विश्वविद्यालय पुलिस के एसआई विसेश्वर यादव सहित सदलबल ने मृत व्यक्ति के लाश को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंची। खबर संकलन तक मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि उक्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति एक दो दिन से इस इलाके में घूमते दिखाई दे रहे थे। इसी बीच देर शाम उक्त व्यक्ति का शव सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़ा हुआ दिखाई दिया।

