Home Featured जिला जज ने बिरौल व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - November 16, 2022

जिला जज ने बिरौल व्यवहार न्यायालय का किया औचक निरीक्षण।

दरभंगा: जिला सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को बिरौल व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीजे ने बारी बारी से सभी कोर्ट कार्यालय पहुंच कर विभिन्न कांडों का रखे अभिलेखों को सही पाए जाने पर संतोषजनक बताया। वहीं, कर्मियों को कई निर्देश दिए।

Advertisement

इसके बाद वे अस्थायी रूप से बिरौल अधिवक्ता एसोसिएशन वकालत खाना गए। जहां अधिवक्ताओं की समस्याओं से रूबरू हुए। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बच्चे लाल झा, सचिव अधिवक्ता राज कपूर पांडेय ने एक ज्ञापन सौंपते हुए स्थाई वकालत भवन के निर्माण को लेकर भूमि चयन किए जाने की मांग की। डीजे ने अधिवक्ता संघ को इस समस्या निदान किए जाने का आश्वासन दिया।

Share