Home Featured बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।
Featured - मुख्य - November 16, 2022

बिजली चोरी के आरोप में आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा: विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जाले के जेई शशिशेखर सिंह ने चन्द्रदीपा गांव निवासी सुबोध सहनी, खोरिया टोला गांव निवासी दिनेश ठाकुर, सुनैना देवी, राजेश यादव, दोघड़ा गांव निवासी प्रेमसागर देवी, उमैर खान के आवासीय परिसर और नेसार खान एवं लतराहा निवासी राम बाबू महतो के कमर्शियल कैंपस में बिजली की चोरी पाई गई। जेई ने उक्त लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाना में विद्युत की चोरी से संबंधित एक एफआईआर दर्ज करवाई है। छापेमारी के दौरान यह आकलन किया गया कि इससे बिजली विभाग को एक लाख नब्बे हजार दो सौ अंठावन रुपये की क्षति हुई है।

Advertisement
Share