Home Featured दरभंगा जंक्शन पर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान, पच्चीस सौ से अधिक यात्री धराए बिना टिकट।
Featured - मुख्य - November 16, 2022

दरभंगा जंक्शन पर चलाया गया सघन टिकट चेकिंग अभियान, पच्चीस सौ से अधिक यात्री धराए बिना टिकट।

दरभंगा: बेटिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए रेल प्रशासन सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिते मंगलवार को रात्रि 11 बजे तक किलाबंदी चेकिंग की गयी। इसके तहत दरभंगा जंक्शन पर 26 सौ यात्री बिना टिकट सफर करते पकड़े गये। इन सभी को जुर्माना वसूली के पश्चात भविष्य में दुबारा बिना टिकट यात्रा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

Advertisement

इससे 16 लाख रुपये की आमदनी हुई। दरभंगा बेस के प्रभारी अर्जुन राउत अपने सहकर्मियों के साथ मुस्तैद थे। मंडल वाणिज्य प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद खुद जंक्शन पर इसकी मॉनीटिरिंग कर रहे थे। उनके साथ मंडल के मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार व स्थानीय एके राउत भी मौजूद थे। इस उपलब्धि पर मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश रोशन ने बुधवार को स्थानीय कर्मियों की हौसला आफजाई की. सनद रहे कि मंडल स्तर पर चले इस सघन अभियान में नौ हजार 280 यात्री बेटिकट पकड़े गये, जिनसे 61 लाख नौ हजार 355 रुपये की आय हुई। याद दिला दें कि आठ नवंबर को भी सघन अभियान चलाया गया था, जिसमें दरभंगा में दो हजार पांच सौ 71 यात्रियों से 14 लाख से अधिक रुपये की वसूली की गयी थी। साथ ही बिना बुक कराये सामान के साथ पकड़े गये 70 यात्रियों से साढ़े तीन हजार रुपये वसूले गये थे। इस अभियान से बेटिकट सफर करने वालों में हड़कंप मच गया है।

Share