Home Featured गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 17, 2022

गुप्त सूचना के अधार पर पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: बुधवार की शाम नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के लालबाग निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब कारोबारी शराब का कारोबार करने के लिए निकले हैं। इसके आधार पर छापेमारी की गई इसमें एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक भागने में सफल रहा।

Advertisement

उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से कुल 9 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।

Share