
सामूहिक कमला आरती का हुआ आयोजन।
दरभंगा: सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने लगमा पंचायत के बथैई घाट पर कार्तिक मास मेला के अंतिम दिन मां कमला के सामूहिक आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सांसद डॉ ठाकुर ने पीठ के लोगों के प्रति भी आभार प्रकट किया। जिन्होंने सनातन संस्कृति को बढ़ाने का कार्य कर रहे है। सांसद ने कहा कि यह पीठ संत सेवा, गौ सेवा, अतिथि सेवा, वृद्ध सेवा,विद्वत सत्कार, धर्म प्रचार प्रसार,भागवत भवन निर्माण,ग्रंथ प्रकाशन, मंदिर निर्माण,विकलांग सेवा,निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजन सहित कई समाज सेवा का कार्य कर रही है, जो एक सभ्य समाज के निर्माण में सहायक है। उन्होंने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल में देश पुराने वैभव पुनः प्राप्त कर रहा है। उन्होंने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर, बाबा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, बाबा श्री महाकाल लोक सहित दर्जनों उदाहरण लोगों के समक्ष प्रस्तुत किए।


