Home Featured पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित।
Featured - मुख्य - November 18, 2022

पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति को अधिवक्ताओं ने किया सम्मानित।

दरभंगा: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति संदीप कुमार शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे। निरीक्षी न्यायाधीश कुमार ने जिला अतिथिगृह में दरभंगा में बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं से मिलकर न्यायमंडल की समस्याओं को जाना।

Advertisement

बार एसोसिएशन का अध्यक्ष श्री प्रसाद और महासचिव मिश्रा ने न्यायमूर्ति कुमार का ध्यान व्यवहार न्यायालय दरभंगा में रिक्त पड़े एडीजे एवं सब जज के पदों पर पीठासीन पदाधिकारियों की पदस्थापना करने की मांग की। वहीं, सब जज की अदालत द्वारा सिविल के आपात मामले में भी निषेधाज्ञा आदेश नहीं पारित किए जाने की बातें संज्ञान में दी। चक्रपाणि चौधरी, सुशील चौधरी, बच्चे लाल झा, राजकपूर पाण्डेय, सियाराम चौधरी, हेमंत कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, रतन कुमार झा, बीरेंद्र झा, अनिल कुमार प्रसाद, अमरनाथ झा आदि वकीलों ने उनका स्वागत किया।

Share