Home Featured कलयुगी बेटे ने पिता पर तलवार से किया वार, गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 18, 2022

कलयुगी बेटे ने पिता पर तलवार से किया वार, गिरफ्तार।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के जयंतीपुर दाथ निवासी लाला देव पासवान ने अपने पुत्र के विरुद्ध बहेड़ा थाना में आवेदन दिया। लिखा है कि उनका पुत्र मिथिलेश पासवान शराब की नशे में तलवार लेकर जानमारने की नीयत से उनके सिर पर वार किया। संजोगवश तलवार ट्रैक्टर में लगे टेलर में लग गया। जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद घर में उनका पुत्र उत्पाद मचाते हुए मां, भाभी पर टूट पड़ा। ग्रामीणों ने सूचना मोबाइल से बहेड़ा थाना पुलिस को दी। बहेड़ा थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Share