
इंसानों के बाद अब नहीं बख्से जा रहे हैं भगवान, मुकुट सहित आभूषणों की चोरी
दरभंगा: बिरौल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि होने लगी है। चोरों ने खासकर मंदिरों को टारगेट बना लिया है। चोरी की घटना अब मन्दिरों में होने लगी है। बीती रात बैरमपुर गांव के रामजानकी मंदिर में चोरों ने भगवान की चांदी व सोने का करीब तीन लाख के आभूषण व बर्तन चोरी की है।
इस मामले में मंदिर के व्यवस्थापक चन्द्र भूषण राय ने थाना में आवेदन देकर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, जानकी एवं बजरंगबली के चोरी किये गए आभूषण व बर्तन को बरामद करने की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि भगवान के ढाई किलो चांदी की सात मुकुट, चैन 6, सोने की हनुमानजी 3 एवं सोने का एक ढोलना कीमत लगभग 3 लाख की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली।

मालूम हो कि दो दिन पूर्व बगल के गांव जगन्नाथपुर में चोरों ने हनुमानजी के मंदिर में भगवान की मुकुट, दान पेटी में रखे रुपये सहित तकरीबन 5 लाख की चोरी कर ली थी।
इधर, थानाध्यक्ष एसएन सारंग ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

