
डीएम के आदेश पर निलंबित की गयी स्कूल को नशेड़ियों का अड्डा बनाने वाली प्रधानाध्यापिका।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शिक्षा के मंदिर को नशेड़ियों का अड्डा बनाने वाली प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साजदा खातून अब बुरी तरह घिरती नजर आ रही हैं। उनपर निलंबन एवं विभागीय कारवाई के साथ साथ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कारवाई शुरू हो गयी है।
दरअसल, जिले के मनीगाछी थाने के मकरंदा गांव के मुसहरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में वरीय पदाधिकारी के निरीक्षण के दाैरान एक बंद कमरे में मिली शराब एवं शराबियों की खबर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। स्वयं जिलाधिकारी राजीव रौशन ने इसपर संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के साथ कड़ी कारवाई का निर्देश दिया है।

वॉयस ऑफ दरभंगा इस खबर को गंभीरता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बीईओ ने 18 नंवबर काे थानाध्यक्ष काे एफआईआर के लिए लिखे पत्र में इस बात का उल्लेख किया है कि बुधवार काे वरीय उप समाहर्ता सह नाेडल पदाधिकारी पुष्पिता झा के स्कूल के निरीक्षण के क्रम में स्कूल संचालन की अवधि में स्कूल के एक कमरे में कुछ लाेग शराब का सेवन करते पाए गए थे। साथ ही कमरे में यत्र तत्र बीड़ी व सिगरेट के टुकड़े पाए गए। कमरे काे बाहर से बंदकर ताला लगा पाया गया। जांच पदाधिकारी ने जांच के क्रम में संदेह हाेने पर वहां उपस्थित प्रधानाध्यापिका साजदा खातून से पूछताछ की। लेकिन उनकी ओर से किसी प्रकार का उत्तर नहीं मिला। वे टालमटोल करती रहीं। ऐसा प्रतीत हाेता है कि प्रधानाध्यापिका की मिलीभगत से यह कार्य किया जा रहा था। इसलिए निलंबित प्रधानाध्यापिका एवं इस कार्य में संलिप्त अज्ञात लाेगाें के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाए।
इधर इस मामले में वॉयस ऑफ दरभंगा को प्रतिक्रिया देते हुए जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कारवाई की पुष्टि की है।

