
हॉल्ट निर्माण की मांग को लेकर सत्याग्रह पर डटे ग्रामीणों ने निकाली सांसद गोपालजी ठाकुर की शवयात्रा।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत बैगनी में हॉल्ट निर्माण को लेकर आसपास के इलाकों के लोगों का सत्याग्रह पिछले लगभग डेढ़ महीने से जारी है। स्थानीय सांसद गोपालजी ठाकुर द्वारा द्वेष भावना से हॉल्ट निर्माण में बाधा डालने का आरोप भी लगातार ग्रामीण लगाते रहे हैं।
इसी क्रम में ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप शनिवार को दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर की शवयात्रा निकाली। शव को बांध कर उठाने केलिए विधिवत रूप से रस्सी एवं हरे बांस की सहायता से चचरी बनाया गया। चार लोगों ने विधिवत शवयात्रा की तरह बांस की बनी चचरी को कंधा भी दिया। साथ ही हाथ मे डाबी लेकर कर्ता भी चल रहे थे।

इस शवयात्रा को प्रस्तावित बैंगनी हॉल्ट निर्माण स्थल से निकाल कर सझुआर, बिखोपट्टी, मायापुर मजामपुर और किशोरीपुर आदि होते हुए यात्रा पुनः बैगनी हाल्ट निर्माण स्थल पहुंचा। इस दौरान राम नाम सत्य है, गोपालजी ठाकुर का यही गत है, आदि नारे भी लगाये गए।

