Home Featured शटर का ताला काटकर आभूषण दुकान से सोना एवं चांदी की चोरी।
Featured - मुख्य - November 19, 2022

शटर का ताला काटकर आभूषण दुकान से सोना एवं चांदी की चोरी।

दरभंगा: बहेड़ी मुख्य बाजार स्तित गुन-गुन ज्वेलर्स एंड बर्तन दुकान में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों हजारों की चोरी कर ली। इस सिलसिले में दुकानदार नवीन कुमार साह ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। पुलिस को बताया है कि अन्य दिनों की तरह शुक्रवार की देर शाम में अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात में अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर 15 ग्राम सोना व सवा किलो चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। सुबह में शटर खुला देख लोगों ने सूचना दी तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Share