Home Featured अगलगी से तीन दुकानों में लाखों की संपति जल कर राख।
Featured - मुख्य - November 19, 2022

अगलगी से तीन दुकानों में लाखों की संपति जल कर राख।

दरभंगा: बेनीपुर बाजार में अगलगी की घटना में तीन दुकानें जल कर राख हो गई। यह घटना जीवन अस्पताल के सामने शुक्रवार की देर रात में घटी । जहां सड़क किनारे चाय नाश्ता की दुकान में लगी आग की लपटें अन्य दो दुकानों को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान दुकान में कई गैस सिलेंडर के फटने से अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। हालांकि, कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।

Advertisement

इसमें लाखों की क्षति होने की बात कही जा रही है। पीड़ित दुकानदार अशोक पासवान, चंद्रशेखर सिंह और संतोष पासवान ने बताया कि देर शाम में अपनी-अपनी दुकानें बंदकर घर चले गए। देर रात में स्थानीय लोगों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद यहां पहुंचे तो दुकानें धू-धूकर जल रही थी। घटना में दुकान के अंदर रखे सारा सामान, नकदी आदि जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों और अग्निशमण दास्ता के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share