Home Featured सेवा पुस्तिका के नाम पर जल्द खत्म होगा वसूली का खेल : शंभू यादव।
Featured - मुख्य - November 19, 2022

सेवा पुस्तिका के नाम पर जल्द खत्म होगा वसूली का खेल : शंभू यादव।

दरभंगा: विभिन्न प्रखंडों से आये दिन सेवा पुस्तिका खोलने के नाम पर पैसा उगाही की खबर प्रकाशित होने तथा तथा आवंटन की उपलब्धता के बाबजूद वेतन भुगतान नही होने को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शंभू यादव के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिला। उन्हें शिक्षकों की समस्या से रू-ब-रू कराया।

Advertisement

शिष्टमंडल ने बताया कि किस प्रकार से प्रखंडों में नवनियुक्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण के नाम बीआरसी कार्यालयों में अफरा तफरी का माहौल है। अक्टूबर का आवंटन उपलब्ध रहने के बाबजूद भुगतान नही हो सका है। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि अगले दो से तीन दिन में भुगतान कर दिया जायेगा। शंभू यादव ने बताया कि सेवा पुस्तिका के नाम पर वसूली का खेल जल्द खत्म होगा। मौके पर अजय यादव, वीरेंद्र कुमार सहनी, विजय कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे।

Share