
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दो गिरफ्तार।
दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर हाट गाछी के समीप बीते 10 नवंबर को मारपीट के मामले में जख्मी बदरबन्ना गांव के समीउल्लाह की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गया।

थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि विगत 10 नवंम्बर को हुई मारपीट की घटना में जख्मी हुए समीउल्लाह ने अपने फर्दबयान में 13 लोगों पर चाकू एवं लोहा कि रड से मारपीट कर जख्मी का आरोप लगाया था। जख्मी समीउल्लाह का इलाज बहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने सरफराज एवं कफील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

