Home Featured छत से गिरी महिला के सर के आरपार हुआ सरिया, गंभीर हालत में पटना रेफर।
Featured - मुख्य - November 20, 2022

छत से गिरी महिला के सर के आरपार हुआ सरिया, गंभीर हालत में पटना रेफर।

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाउर गांव में रविवार को एक महिला छत से गिर गई। इससे लोहे का सरिया उसके सिर के आरपार घुस गया। परिजनों ने उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। वहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

पीड़िता की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाऊर गांव निवासी निजामुद्दीन रैन की बेटी मुश्ताक रैन के रूप में हुई है। पीड़िता के परिजनों ने कहा कि वे पहले घायल को घनश्यामपुर पीएचसी ले गये लेकिन वहां से उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहां से भी उसे पटना रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के पिता निजामुद्दीन रैन ने बताया कि हमारी बेटी सुबह करीब 10 बजे घर की छत पर कुर्सी लेकर धूप में बैठी थी। तभी अचानक कुर्सी टूट गयी और वह नीचे गिर गई। नीचे लगा पिलर का रॉड उसके सिर के आरपार हो गया।

Share