Home Featured बुआरी गांव की घटना पर करणी सेना एवं क्षत्रिय महासभा ने किया आक्रोश व्यक्त।
Featured - मुख्य - November 20, 2022

बुआरी गांव की घटना पर करणी सेना एवं क्षत्रिय महासभा ने किया आक्रोश व्यक्त।

दरभंगा: श्री करणी सेना के प्रदेश महासचिव सागर सिंह व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. अशोक सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बिरौल के बुआरी गांव की घटना पर आक्रोश जताया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि 16 नवंबर को गांव में करीब दो दर्जन परिवारों पर बिरौल पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया। सौ वर्ष से ऊपर की बूढ़ी महिला, 14-15 साल की बच्ची व गर्भवती को बड़ी बेरहमी से पीटा है। इसकी हम कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं। उन्होंने इस घटना पर अभी तक जिला प्रशासन के मौन रहने पर भी आक्रोश व्यक्त किया। करणी सेना की पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों से पूरी जानकारी लेकर जांच की। इसमें यह पाया गया कि बुआरी गांव के चौकीदार राम नारायण पासवान व बलराम पासवान गांव में चौकीदारी के साथ-साथ शराब के धंधे में भी संलिप्त हैं। स्थानीय विजय सिंह आदि शराब बिक्री का विरोध कर रहे थे। उसी समय से ये लोग इन पर आक्रामक थे। इससे गुस्साए चौकीदार ने पुलिस को बुलाकर लाठियां चलायी।

Share