
बाइक के धक्के से बालक गम्भीर, लोगों बाइक चालक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: बहादुरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया मुहल्ले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक बाइक सवार ने एक बच्चे को धक्का मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। बच्चे की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। उसे तत्काल इलाज केलिए अस्पताल भेजा गया है। घायल बच्चे की पहचान नवटोलिया निवासी सोनू पासवान के आठ वर्षीय पुत्र निशांत के रूप में हुई है।
वहीं बच्चे को धक्का मारकर भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार युवक को स्थानीय लोगों उसके अपाची बाइक के साथ धर दबोचा। इस दौरान उसे जमकर लप्पड़ थप्पड़ भी लगाया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची बहादुरपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर धक्का मारने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसकी बाइक भी जब्त कर लिया।
फिलहाल मामले में विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

