
विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार।
दरभंगा: जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव से पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा गांव निवासी संजीव सिंह के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पतोर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खैरा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कुल 30 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। एवं कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जा रहा है।

