
विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन, बीएमसी समिति का किया गया गठन।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में सोमवार को पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में जैव विविधता प्रबंधन समिति (बीएमसी) का गठन किया गया।
उघरा पंचायत में मुखिया शुभा देवी की अध्यक्षता में पंचायत भवन पर आयोजित ग्राम सभा की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से राजेश झा को अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही ललिता देवी, वीना देवी, आशुतोष राम, विजय झा महापात्र, मनोज झा सदस्य निर्वाचित हुए। पंचायत सचिव चंदन साह प्रबंधन समिति के पदेन सचिव होंगे।

वहीं पंचायत के मुखिया शुभा देवी ने नवनिर्वाचित सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। पूर्व मुखिया नारायण जी झा ने नवनिर्वाचित बीएमसी के सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि आशा नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि चयनित लोग पूरी निष्ठा के साथ अपने पद का जनता हित में उपयोग करेंगे।
इस दौरान वार्ड सदस्य आशा देवी, दिनेश मुखिया, संजय दास, दीपक मिश्रा, उप सरपंच राजा राम झा, राजेश झा, पप्पू मंडल, नंदकिशोर झा नंदू आदि मौजूद थे।

