Home Featured श्यामा मंदिर परिसर में मारपीट के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 22, 2022

श्यामा मंदिर परिसर में मारपीट के आरोपी तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के श्यामा मंदिर परिसर में सोमवार को कुछ लड़कों ने मिलकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान गुल्लोबाड़ा निवासी साजिद इकबाल के रूप में हुई है। उसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में कराया गया। घटना में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान नगर थाने के मिर्जापुर निवासी बादल कुमार, लक्ष्मीसागर निवासी अभिषेक पासवान एवं कन्हैया भूमिहार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Share