
बाइक चोरों के गिरोह को पकड़ने में पुलिस को मिली बडी सफलता।
दरभंगा: दरभंगा जिला की पुलिस को बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता मिलने की सूचना मिली है। कुल पांच चोरों को चोरी की दस बाइकों के साथ अलग अलग इलाको से पकड़ा गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। पुलिस की छानबीन और छापेमारी अभी भी जारी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई थानों की पुलिस की टीम ने मंगलवार की रात आसपास के जिलों में छापेमारी कर चोरी की दस बाइकों को पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बरामद की गयी बाइक एवं गिरफ्तार चोरो के सम्बंध में सदर एसडीपीओ द्वारा गुरुवार को प्रेसवार्ता में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

