Home Featured खुद को पुलिसवाला बताकर उतरवाया महिला का जेवर, फिर छीनकर हो गए फरार।
Featured - मुख्य - November 23, 2022

खुद को पुलिसवाला बताकर उतरवाया महिला का जेवर, फिर छीनकर हो गए फरार।

दरभंगा: महिलाओं के गले से चेन छीनने की घटनाएं दरभंगा में कोई नयी बात नहीं है। परंतु बुधवार को एक महिला से शातिरों द्वारा जेवर छिनने का जो मामला सामने आया है, उसमे शातिरों ने नयी तकनीक अपनायी है।

Advertisement

दरअसल, शहर के कोतवाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत भटियारीसराय के निकट बैद्यनाथ सिंह की पत्नी राजकुमारी देवी घर से दूध लाने निकली थी। इसी बीच रास्ते में चार लोगों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उसे रोका और डपटते हुए कहा कि इतना जेवर पहन कर क्यों घूमती हो! इसके बाद उन चारों ने महिला को जेवर उतारने को कहा। महिला ने जैसे ही जेवर उतारे, उन्होंने महिला से जेवर छीना और फरार हो गए।

घटना के बाद महिला ने इसकी सूचना कोतवाली ओपी को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और आसपास के सीसीटीवी को खंगालने में जुट गयी।

Share