Home Featured बिना टिकट के 26 सौ से अधिक यात्रियों से एक दिन में वसूले गए छह लाख अस्सी हज़ार रुपए।
Featured - मुख्य - November 23, 2022

बिना टिकट के 26 सौ से अधिक यात्रियों से एक दिन में वसूले गए छह लाख अस्सी हज़ार रुपए।

दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

जंक्शन के चीफ टीटी अर्जुन रावत ने बताया कि टिकट जांच के महाअभियान में दरभंगा में कुल 2692 बिना टिकट यात्री से 16 लाख 52 हजार 495 रुपये का वसूली हुआ । इस महाअभियान को सफल करने के लिए समस्तीपुर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक चन्द्रशेखर प्रसाद स्वयं दरभंगा में दोपहर एक बजे से शाम के चार बजे तक टीटीई के साथ टिकट जांच में जुटे रहे।

Advertisement

इनके साथ मण्डल से सहायक वाणिज्य प्रबन्धक  इकबली बैठा के साथ मण्डल मुख्य टिकट निरीक्षक राकेश कुमार भी उपस्थित थे। अभियान से मण्डल का एक दिन का पिछले हफ्ते का अधिकतम आय का रिकार्ड तोड़ नया रिकार्ड प्राप्त किया गया। जो 2692 बिना टिकट यात्रियों से 6 लाख 80 हजार 3080 रुपये है। |

Share