
डिप्रेशन में आकर छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान।
दरभंगा: जाले के रेवढ़ा गांव में 15 वर्षीया किशोरी ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को डीएमसीएच भेजा।

मामले में मृतका के परिजन ने पुलिस को बताया कि आंचल कुमारी पढ़ाई को लेकर इन दिनों तनाव में रहती थी। बुधवार की रात वह खाना खाकर अपने कमरे मे सोने के लिए चली गई। गुरुवार सुबह उसके कमरे से किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आने पर अंदर से बंद कमरे को खोला गया तो उसका शरीर पंखे से झूल रहा था। वह गले में दुपट्टे का फंदा डाली हुई थी। उसके परिजनों का कहना है कि किशोरी ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है।

