Home Featured हथियार के बल पर अंचल कार्यालय के डाटा ऑपरेटर से लूट।
Featured - मुख्य - November 24, 2022

हथियार के बल पर अंचल कार्यालय के डाटा ऑपरेटर से लूट।

दरभंगा: बहेड़ा थानाक्षेत्र के धरौडा पेट्रोल पंप स्थित बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया । हथियार के बल पर गौड़ाबौराम अंचल के डाटा आपरेटर को लूटकर फरार हो गए। डाटा आपरेटर विकास कुमार से बदमाशों ने नौ हजार रुपये, मोबाइल सहित कागजात से भरे बैग लूट लिए। तीन बदमाश दो अपाचे बाइक से ओवरटेक कर डाटा आपरेटर को घेर लिया। इसके बाद पिस्टल सटा दिया। मौके पर पहुंचे जदयू नेता हेमंत कुमार राय ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

Advertisement
Share