Home Featured पंखे से लटक कर युवक ने दी जान।
Featured - मुख्य - November 26, 2022

पंखे से लटक कर युवक ने दी जान।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र अंतर्गत एनपी मिश्रा चौक के निकट रहने वाले युवक ने शनिवार की अहले सुबह पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। युवक एनपी मिश्रा चौक निवासी संजय कुमार चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार चौधरी बताया जाता है।

इस संबंध ने अपने दिये फर्द बयान में मृतक के पिता संजय कुमार चौधरी ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी खाना खाकर सोने चले गए। रात के करीब दो बजे वे उठे तो सूरज के कमरे में पँखा चल रहा था। उन्होंने टोका तो सूरज ने कहा कि पानी गिर गया था, जिसे सुखाने केलिए पंखा चला रहा है। फिर वे सोने चले गए।

Advertisement

सुबह करीब 6 बजे तक जब सूरज ने दरवाजा नहीं खोला तो उनलोगों ने पीछे खिड़की देखा तो पाया कि सूरज का शरीर पंखे से लटका हुआ है। आनन फानन में सबने मिलकर उसे पंखे से उतारा और डीएमसीएच लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि सूरज बैंक पीओ की तैयारी कर रहा था और इसी को लेकर अक्सर चिंतित रहा करता था।

Share