Home Featured पिता ने शराबी पुत्र को भिजवाया जेल।
Featured - मुख्य - November 26, 2022

पिता ने शराबी पुत्र को भिजवाया जेल।

दरभंगा: शनिवार को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव निवासी राधा रमण मिश्रा ने अपने ही शराबी पुत्र को गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवा दिया है।

बताया जाता है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर गांव निवासी राधारमण मित्र के पुत्र अंजनी मिश्रा अक्सर शराब पीकर घर में हो हंगामा के साथ साथ मारपीट करता रहता था।

Advertisement

इससे तंग आकर राधा रमन मिश्रा ने अपने पुत्र को गिरफ्तार करवाने का निर्णय लिया और उन्होंने बहादुरपुर थाना प्रभारी मुकेश मंडल को फोन कर इसकी जानकारी दी।

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को भेजकर अंजली मिश्रा को घर से नशे की हालत में गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां जांच करने पर उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Share