
अचानक दर्जन भर घायलों के डीएमसीएच पहुंचने पर मची अफरातफरी, जमीनी विवाद में सभी हुए थे जख्मी।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: रविवार को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरातफरी का माहौल हो गया जब लगभग दर्जन भर गंभीर रूप से घायलों को इलाज केलिए लाया गया। सभी को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में तत्काल भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया। अचानक इतने घायलों के एकसाथ पहुंचने पर लोगों में यह चर्चा का विषय बन गया।
पूछताछ करने पर पता चला कि सभी लोग मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत औंसी ओपी क्षेत्र का खैरी गांव के हैं, जिन्हें बेहतर इलाज केलिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।

घायलों एवं परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गांव में ही दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर खूनी झड़प हो गयी। इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। घायलों में चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को पहले सीएचसी बिस्फी लाया गया, जहां से अधिकांश घायलों को इलाज कर सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। पुनः लगभग दर्जन भर घायलों को डीएमसीएच भी लाया गया है।

