
लॉक डाउन के दौरान मनमानी दाम लेकर सेनेटाइजर बेचने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दरभंगा: लॉक डाउन के दौरान मनमानी दाम लेकर सेनेटाइजर बेचने वाले को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बहादुरपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि तारालाही स्थित मेसर्स आई ड्रग एजेंसी के स्वामी विशनपुर थाना क्षेत्र के बघला कमलपुर निवासी दीपक मंडल के विरुद्ध औषधि निरीक्षक मीतू बाला ने 16 अप्रैल 2020 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब से वह फरार चल रहा था। दवाई दुकानदार सेनेटाइजर के 100 मिली का बोतल 40 रुपए की जगह 180 रुपए में मनमानी करते हुए लोगों को बेचा रहा था।


