Home Featured लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इंकार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - November 28, 2022

लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इंकार करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी से इंकार करना एक युवक को महंगा पर गया । उसके पार्टनर ने रेप का मामला दर्ज कराया और कर्नाटक पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई। गिरफ्तार युवक समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव का रहने वाला कुमार पंकज है जिसे यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के कठलबाड़ी मुहल्ला से गिरफ्तार किया गया। वह कठलबाड़ी में पत्नी और बच्चे के साथ किराए के मकान में था। कर्नाटक पुलिस ने बताया कि बेंगलुर सिटी के मांगरी थाना में मध्य प्रदेश की रहने वाली एक लड़की ने इसके विरुद्ध 5 नवंबर को रेप से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनो बेंगलूर में अलग अलग जगह प्राइवेट नौकरी करते थे।

Advertisement

इसी दौरान दोनो की जान पहचान हुई और दोनो करीब तीन साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। पुलिस के अनुसार शादी के वादा के बाद संबंध स्थापित किया गया था लेकिन बाद में लड़का शादी से इंकार कर दिया और यहां रहने लगा। इस संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि संबंध स्थापित हुआ था लेकिन लड़की ने ही शादी से इंकार किया। इसके बाद वह गांव आ कर 2021 में शादी किया और दो महीने का एक बच्चा भी है। लड़की उसे ब्लैक मेल कर रही है। उससे रुपए का मांग किया गया था।कर्नाटक पुलिस गिरफ्तार लड़के को सोमवार को दरभंगा न्यायालय में उपस्थित कराया और ट्रांजिट ऑर्डर लेने के बाद अपने साथ ले गई।

Share