Home Featured दो पुरुष सहित 23 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण ऑपरेशन।
Featured - मुख्य - November 28, 2022

दो पुरुष सहित 23 महिलाओं का किया गया बंध्याकरण ऑपरेशन।

दरभंगा: सिंहवाड़ा सीएचसी में सोमवार को दो पुरुष सहित 23 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। नसबंदी के लिए चार पुरुष आए थे। जिसमें दो किसी कारण से लौट गए।

नसबंदी के लिए प्रोत्साहित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रेमचंद ने कहा कि इससे पुरुषों की कमजोरी नहीं होती है।

Advertisement

परिवार नियोजन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है तो उसको भी इसमें बड़ी संख्या में भाग लेना चाहिए। नसबंदी से होने वाले लाभ के संबंध में फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार ने लोगों को विस्तार से बताया।

Share