Home Featured बहेड़ी थाना को बिरौल स्थान्तरित करने के प्रस्ताव की सूचना का जिला प्रशासन ने किया खंडन।
Featured - मुख्य - November 29, 2022

बहेड़ी थाना को बिरौल स्थान्तरित करने के प्रस्ताव की सूचना का जिला प्रशासन ने किया खंडन।

दरभंगा: बहेरी थाना को बिरौल स्थान्तरित करने का पत्र जिले में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर तरह-तरह की बातें सोशल मीडिया पर की जा रही है।

इसी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वायरल हो रहे पत्र का खंडन किया गया है। जारी विज्ञप्ति में जिला प्रशासन द्वारा कहा गया है कि 10 एवं 11 नवंबर 2022 को आयोजित दिशा की बैठक की कार्यवाही में टंकण भूल के कारण एक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसे सोशल मीडिया द्वारा फैलाया जा रहा है। बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई, परंतु इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया है एवं टंकण भूल में सुधार किया जा चुका है।

Advertisement
Share