Home Featured आभूषण दुकान से आठ लाख नगद सहित आठ किलो चांदी की चोरी।
Featured - मुख्य - November 29, 2022

आभूषण दुकान से आठ लाख नगद सहित आठ किलो चांदी की चोरी।

दरभंगा: बहेड़ी बाजार के विकास ज्वेलर्स एंड बर्तन भंडार में सोमवार की देर रात को चोरों ने भीषण चोरी को अंजाम दिया।

इसे लेकर पीड़ित दुकानदार स्व. राजेंद्र साहू के पुत्र विसेश्वर साह ने मंगलवार को थाने में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि आठ लाख रुपये नगद, आठ किलो चांदी व 50 ग्राम सोने के आभूषण की चोरी हुई है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार को तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि आवेदन मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement
Share