Home Featured तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से महिला की मौत, एक घायल।
Featured - मुख्य - November 30, 2022

तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से महिला की मौत, एक घायल।

दरभंगा:  एनएच- 57 पर मब्बी ओपी के निकट बुधवार की शाम सड़क दुर्घटना में 75 वर्षीय फूल कुमारी देवी की मौत हो गई। वहीं, उनके पति 80 वर्षीय महादेव राम जख्मी हो गए है। घटना शाम 6 बजे की है। दोनों घायलों की पहचान सदर प्रखंड के शाहबाजपुर पंचायत के मब्बी बेलौना गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतक पार्वती देवी के पुत्र सुरेश राम ने बताया कि उनके पिता महादेव राम और मां फूल कुमारी देवी शिवधाड़ा स्थित आजमनगर में डॉक्टर से इलाज करवा कर माता-पिता दोनों घर आ रहे थे। इस बीच एनएच पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया।

Advertisement

जिसे इलाज के लिए यहां पहुंचे मगर इलाज के दौरान मां फूल कुमारी देवी की मृत्यु हो गई। वहीं, महादेव राम की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस की सूचना पर डीएमसीएच शाहबाजपुर के पंचायत समिति सदस्य पप्पू कुमार पासवान, सरपंच प्रतिनिधि मुमताज, उपसरपंच पप्पू पासवान मृतक के बड़े पुत्र ललित राम, छोटे पुत्र ललित राम आदि सभी अस्पताल पहुंचे हैं।

Share