Home Featured हाईवे पर राहगीरों को लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - December 1, 2022

हाईवे पर राहगीरों को लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: एनएच पर कार से राहगिरों को लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को दबोच लिया। बदमाशों के पास से आई-20 कार, एक पिस्टल और पांच मोबाइल बरामद किया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार सभी बदमाश दूसरे जिले के निवासी है। फिलहाल, सिमरी थाने की पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस फिलहाल कुछ बताने से परहेज कर रही है। मात्र इतना बताया गया कि बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि सभी बदमाश कार से देर रात में फोरलेन में सफर करते हैं और सुनसान जगह पाते हीं लोगों को लूटकर फरार हो जाते हैं। कार से बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस ने पीछा किया। इस क्रम में एक लाइन होटल के पास से सभी को कार से दबोच लिया गया।

Share