Home Featured शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अभद्रता मामले में सरपंच ने माफी मंगवाकर मामले को किया रफा दफा!
Featured - मुख्य - December 3, 2022

शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के साथ अभद्रता मामले में सरपंच ने माफी मंगवाकर मामले को किया रफा दफा!

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मपुर अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने शनिवार को स्कूल में पठन-पाठन ठप कर दिया। वे असामाजिक तत्वों की ओर से शिक्षिकाओं व विद्यालय की छात्राओं के साथ लगातार की जा रही अभद्र टिप्पणी से तंग आकर आक्रोशित हो गए थे।

बताया जाता है कि इस वर्ष हुए शिक्षक नियोजन में तीन से अधिक शिक्षिकाओं एवं शिक्षकों का नियोजन किया गया है। स्कूल में पांच सौ से अधिक बच्चे नामांकित हैं। बच्चों के अनुरूप विद्यालय में भवन नहीं है और सुरक्षा के लिए चहारदीवारी भी नहीं है। बताया जाता है कि स्कूल बंद होने के बाद वहां कथित रूप से नशेड़ियों का जमावड़ा लगता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को भी लिखित जानकारी देते रहे हैं।

Advertisement

शिक्षकों के अनुसार शनिवार को भी विकास कुमार नामक एक युवक ने स्कूल जाने के क्रम एक शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने स्थानीय लोगों के साथ ही विभागीय लोगों को भी इसकी जानकारी दी। किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने शनिवार को स्कूल का पठन-पाठन बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोग हरकत में आए।

इस पूरे मामले को अपना अधिकार दिखाते हुए सरपंच ने आरोपी युवक से माफी मंगवाकर मामले को रफा दफा करवा दिया। किसी प्रकार की कोई कानूनी कारवाई नहीं की गयी।

बताया जाता है मामले को पंचायत के माध्यम से रफा दफा करने के उद्देश्य से सरपंच ने तत्काल स्थानीय लोगों के साथ स्कूल परिसर में बैठक कर युवक से पंचायतनामा बनाकर मामले को शांत किया। सरपंच कैलाश चौधरी ने कहा कि विकास कुमार एवं उसके परिवार के लोगों ने आगे ऐसी अशिष्टता नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया है।

Share