
शराब लदे पिकअप को खदेड़ कर पुलिस ने पकड़ा।
देखिए वीडियो भी
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: शनिवार को शहर के कोतवाली ओपी की पुलिस ने एक शराब लदे पिकअप को जब्त किया है। हालांकि पिकअप चालक मौके से भागने में सफल रहा। पिकअप में कुल 41 कार्टून शराब बरामद हुई। सभी यूपी ब्रांड की शराब बतायी जाती है।
दरअसल, कोतवाली ओपी की गश्ती की टीम गंगासागर मुहल्ले के निकट चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक पिकअप ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस की टीम ने पिकअप का पीछा किया।

पुलिस को पीछा करता देख चालक पिकअप को न्यू गंगासागर मुहल्ले में छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया। इसमें आगे से बिस्कुट के 41 कार्टून जबकि बिस्किट के पीछे छिपाकर 41 कार्टून विदेशी शराब छिपाकर रखा गया था।
पुलिस ने पिकअप तथा शराब को जब्त कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

