Home Featured डबरे में मिली अज्ञात की लाश।
Featured - मुख्य - December 7, 2022

डबरे में मिली अज्ञात की लाश।

दरभंगा: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पीटीसी कॉलोनी परिसर के तालाब में बुधवार को एक युवक का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी मच गयी। चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालांकि शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह गल चुका था। शरीर पर सिर्फ चेहरा एवं हाथ बचा हुआ था। डबरा में सड़ा गला शव देखकर परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्री झा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने मामले की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच के फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले परिसर में एक विक्षिप्त व्यक्ति घुमा करता था। हाल के दिनों में वह दिखाई नहीं पड़ रहा है। लोगों ने संभावना व्यक्त की है कि उक्त शव उसी विक्षिप्त व्यक्ति का हो सकता है।

Share