Home Featured चिराग फैक्टर के कारण कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में हुई भाजपा की जीत: प्रदीप ठाकुर।
Featured - मुख्य - December 8, 2022

चिराग फैक्टर के कारण कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में हुई भाजपा की जीत: प्रदीप ठाकुर।

दरभंगा: लोजपा के प्रदेश सचिव सह दरभंगा ग्रामीण के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में चिराग फैक्टर के कारण भाजपा की जीत हुई। चुनाव में चिराग फैक्टर रंग लाया, जिसके फलस्वरूप अंततः कुढ़नी फतह हुआ।

Advertisement

वहीं लोजपा (रा) के मनीगाछी प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी ने कुढ़नी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोपालगंज के तुरंत बाद कुढ़नी में चिराग बेस्ट फिनिशर बन हारी हुई बाजी को एनडीए को विजयी बनाने वाली पारी खेले। अब आने वाले 2024-25 के चुनावों में चिराग पासवान बिहार एनडीए को लीड करने वाले एकमात्र विकल्प बन कर उभरे हैं।

Share