Home Featured विनोद मुखिया हत्याकांड में एक दर्जन से अधिक लोगों को बनाया गया नामजद।
Featured - मुख्य - December 9, 2022

विनोद मुखिया हत्याकांड में एक दर्जन से अधिक लोगों को बनाया गया नामजद।

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र के झाझा निवासी विनोद मुखिया हत्याकांड में शुक्रवार को स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। विनोद की पत्नी रूणा देवी के लिखित आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में एक दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।

पुलिस को दिए गए आवेदन में रूणा ने नामजद लोगों पर बेवजह पति को घेरकर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर मृतक का शव गुरुवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव झाझा पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया । शुक्रवार को गांव के श्मशान में नम आंखों से शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मालूम हो कि सात दिसंबर को अपराधियों ने विनोद मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Advertisement
Share