Home Featured जियाउर रहमान के आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित।
Featured - मुख्य - December 10, 2022

जियाउर रहमान के आत्मा की शांति के लिए कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित।

दरभंगा: कांग्रेस अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जियाउर रहमान बब्बन की आत्मा की शांति के लिए शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के नेतृत्व में नेताओं ने शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Advertisement

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कांग्रेस उनके योगदान को सदैव याद रखेगी। जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मो. असलम ने कहा कि उनकी मौत से जिला कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक सभा में पूर्व मेयर अजय कुमार जालान, प्रदेश प्रतिनिधि पं. रामनारायण झा, मनोज झा, दयानंद पासवान, मोदस्सिर चांद, मो. अंसार हसन, हसमत अंसारी, संतोष श्रीवास्तव, नारायण पासवान, आनंद आलोक, नसीम हैदर, दिनेश गंगनानी, मो. रियाजउद्दीन आदि थे।

Share